Reported Issue

Issue Description
सेवा में श्रीमान जिला अधिकारी महोदय गोपालगंज बिहार विषय-मार्ग निर्माण न होने के सम्बंध में मान्यवर सविनय निवेदन है कि मैं मोगल कुमार, ग्राम-धनखर, पोस्ट+थाना-मांझा गढ़, जिला-गोपालगंज,बिहार( पंचायत-देवापुर सेखपुर्दील वार्ड नं -13) का निवासी हूं। श्रीमान धनखर से दुलदुलिया टोला पिपरा को जोड़ने वाला मार्ग अभी तक बना ही नही है।जिससे ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना परता है।जिसमे सबसे ज्यादा कठिनाई पढ़ने वाले बच्चे, गर्भवती महिलाएं और जब हमारे गांव में आपातकालीन किसी गाड़ी का आवश्यकता होता है तो कोई भी गाड़ी वाला मार्ग न होने के कारण आने के लिए तैयार नहीं होता है। इस सम्बंध में स्थानिये जन प्रतिनिधियो से कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन मार्ग निर्माण के लिए कोई भी गंभीरता नही दिखा रहा है। अतः आप से निवेदन है कि उपरोक्त मामले की जांच स्वयं कीजिए। इसके लिए हम सभी ग्रामवासी सदा आपके आभारी रहेंगे। धन्यवाद मोगल कुमार पिता का नाम - रामाजी प्रसाद 7654067539

Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!