Reported Issue

Issue Description
सेवा में श्रीमान डीएम महोदय गोपालगंज बिहार विषय मार्ग निर्माण ना होने के संबंध में शिकायत पत्र मान्यवर सविनय निवेदन है कि मैं अतुल कुमार सिंह गोपालगंज जिले के बरौली नगर परिषद भड़कुइयां तिवारी टोला का निवासी हूं श्रीमान भड़कुइयां तिवारी टोला को बरौली से जोड़ने वाली मार्ग खस्तहाल हो चुका है इस मार्ग पर करीब दो हजार से अधिक लोगों का प्रतिदिन आवामान करना पड़ता रहता है खस्तहाल मार्ग पर कदम-कदम पर बने गड्ढे के कारण बरसात में मार्ग की हालत और भी दयनीय हो चुकी है तथा गड्ढे में पानी भरने के कारण लोग गिरकर चोटील तक हो जा रहे हैं इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधि से कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन मार्ग के प्रति कोई गंभीरता नहीं दिखाई दे रही है अतः आपसे निवेदन है कि उपरोक्त मामले की जांच कर जल्द से जल्द मार्ग निर्माण कार्य की जाए हम समस्त ग्रामवासी सदा आपके आभारी रहेंगे

Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!