Reported Issue

Issue Description
सेवा में, श्रीमान् समाहर्ता महोदय, गोपालगंज। महाशय, निवेदन पूर्वक कहना है कि मैं राजीव कुमार आ- 27 वर्ष, वो अविनाश कुमार उम्र- 22 वर्ष, दोनों पिता- रमेश प्रसाद यादव, ग्राम भगवान टोला बलेसरा, थाना उचकागॉव, जिला- गोपालगंज का रहने वाले है। खाता नं0- 89 के खेसरा नं0- 2027 की मवाजी 01 का जमीन हम दोनों ने अपने नाम मो०- 8100000 (एकासी लाख) रूपया में मोहम्मद मंजूर अंसारी उम्र 45 वर्ष, पिता- अलियर अंसारी मरहूम ग्राम- रतनचक टोला खानसामा, थाना- हथुआ, जिला- गोपालगंज से दिनांक- 18.10 2022 को मंजीकृत बैनामा विलेख द्वारा खरीद किया। मेरे बैनामा खरीदगी में पक्का एक मंजिला मकान तया है तथा शेष दो मंजिला लिन्टर तक तैयार है जो मीरगंज नगर पालिका के अन्दर व्यवसायिक श्रेणी में आता है। हम दोनों भाई बैनामा निस्पाद दिनाक 19.10-2022 से अपने खरीदगी ऐराजी पर शांति पूर्वक दखलकार चले आ रहे है। उक्त ऐराजी की जमाबदी विक्रेता मोहम्मद मजूर असारी ने नाम बिहार सरकार के सिरिस्ता में कायम है। जिसका जमावदी संख्या 3129 है। जिसका चौहदी उतर- मुलन चौधरी, द०- अनिल सोनार, मुख्य सडक पश्चिम- घुमन कमकर है जो मीरगंज गोपालगंज मुख्य सड़क के जानीव पश्चिम तरफ स्थित है। मेरे खरीदगी के चौहदीदार भुलन चौधरी उम्र- 48 वर्ष, पिता स्व० लक्षमन चौधरी, परशुराम यादव उम्र 55 वर्ष, आनन्द यादव उम्र - 41 वर्ष, दोनों पिता स्व० लक्षमन चौधरी, ग्राम- हरखाली, थाना- मीरगज, जिला- गोपालगंज तथा अन्य पाँच अज्ञात व्यक्ति नाजायज तरिके से विवाद पर अमादे होकर अपना बस वो गाड़ी दरवाजे पर खड़े कर दिये है। हम दोनों व्यक्ति उपर नामित सभी व्यक्ति कई दफा अपना बस हटाने का आग्रह कर चुके है लेकिन सभी नामित व्यक्ति आमादे तकरार के है तथा कभी भी मारपीट कर वो करा सकते है। आवेदक अविनाश कुमार व राजीव कुमार दोनों बसिलसिले व्यवसाय दिल्ली में रहकर करते है, उपरोक्त आवासीय मकान में आवेदक ने ताला लगाया हुआ है। आवेदक वर्तमान समय में मीरगंज आये तो देखें की अपने मकान में एक दुसरा ताला भी लगा हुआ है वहाँ असमाजिक लोगों का जमावड़ा रहता है मना करने पर तरह-तरह की धमकियाँ मिल रही हैं दूसरा ताला गैर-कानूनी तरह से लगा दिया है जिसे खोलवाना कानून जरूरी है। आवेदक के आवासीय मान में आवश्यक कागजात है जिसे निकलना है इसलिए ताला खोलवाना जरूरी है।यह कि आवेदक ने पूर्व में भी श्रीमान् समाहर्ता, गोपालगज के यहाँ आवेदन पत्र दिया है जिसपर कोई कार्रवाई आज तक नहीं हुई है। इसकी प्रति आरक्षी अधीक्षक गोपालगंज, अनुगङल पुलिस पदाधिकारी हथुआ अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ, डी०आई०जी० आई०जी०, मुख्य सचिव, उप मुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री बिहार सरकार को सूचनार्थ किया जा रहा है। यह कि मैं अपने बैनामा दस्तावेज की छायाप्रति संलग्न करता हूँ। अतः श्रीमान् से निवेदन है कि इस आवेदन-पत्र के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई किया जाय। श्रीमान का विश्वास राजीव कुमार अविनाश कुमार पिता- रमेश प्रसाद यादव ग्राम भगवान टोला बलेसरा थाना- उचकागॉव, जिला- गोपालगंज मो0- 9931926953 दिनांक-..24.08.2023

Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!